Site icon AR Live News

कलेक्टर आंटी ने कड़ाके की ठंड में 1 से 5 वीं कक्षा तक के बच्चों की चार दिन छु्ट्टी की

सरकारी, निजी और सीबीएसई स्कूलों में 9 से 12जनवरी तक बच्चों की रहेगी छुट्टी।

उदयपुर,(ARlive news)। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड और सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही परेशानी को देखते हुए कलेक्टर आंटी ने बच्चों को छुट्टी देकर राहत दी है। मंगलवार को कलेक्टर आनंदी ने 1 से 5 वी कक्षा तक के बच्चों की 9 जनवरी से 12जनवरी तक स्कूल की छुट्टी के आदेश जारी किए हैं।

आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी, निजी और सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूलों में बुधवार से शनिवार तक छुट्टी रहेगी। ऐसे में बच्चों को अब सीधे पांच दिन बाद सोमवार को ही स्कूल जाना होगा।

वहीं कक्षा 6 से 12वीं तक के बच्चों को भी कलेक्टर ने राहत दी है और स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है। आदेश के अनुसार स्कूल का समय सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक रहेगा।

Exit mobile version