ठेकेदार से मांग रहा था मासिक बंधी।
एसीबी डीएसपी महिपाल सिंह ने बताया कि परिवादी भंवर राजवीर सिंह ने एसीबी कार्यालय में पशु आहार सयंत्र प्रबंधक राजेन्द्र सिंह राठौड़ के खिलाफ शिकायत की थी। उसने बताया था कि परिवादी की हिडन आई सिक्योरिटी सर्विसेज नाम से कंपनी है। उसका पशु आहार सयंत्र में लेबर जाब-वर्क और केजुअल लेबर का अनुबंध है। इस कार्य के प्रतिमाह बिल पारित करने के लिए पशु आहार सयंत्र मासिक बंधी की मांग कर रहा है और उसने वर्तमान बिल पास करने की एवज में 40 हजार रूपए रिश्वत के मांगे है। परिवादी की शिकायत का एसीबी ने सत्यापन करवाया। रिश्वत मांग की पुष्टि होने पर मंगलवार को ट्रेप केे लिए टीम पशु आहार सयंत्र प्रबंधक कार्यालय रवाना हुई। वहां परिवादी ने प्रबंधक राजेन्द्र सिंह राठौड़ को रिश्वत के 40 हजार रूपए दिए, तभी एसीबी ने उसे रिश्वत लेते हुए धरदबोचा।
ट्रेप कार्यवाही में एसीबी निरीक्षक मोहम्मद इस्माईल खान, हेडकांस्टेबल रामचन्द्र, कांस्टेबल कैलाश चन्द्र, युवराज सिंह, शिव सिंह और भरत सिंह शामिल हुए।
