दो दिन पहले बदमाश के साथी भी लूट की योजना बनाते ऐसे ही पकड़े गए थे।
थानाधिकारी आदर्श कुमार ने बताया कि दीवानशाह कॉलोनी सूरजपोल निवासी मोहम्मद वाजिद पुत्र अहमद खां, भोपालवाड़ी धानमंडी निवासी इमरान हुसैन उर्फ मुर्गा पुत्र लियाकत हुसैन, दुधिया गणेशजी अंबामाता निवासी विक्रम सिंह उर्फ विक्की उर्फ ज्वाला, पुत्र जोधसिंह, अमर नगर अंबामाता निवासी अजय उर्फ राकेश पुत्र चमनलाल खटीक, पुरोहितों का खुर्रा घंटाघर निवासी आरिफ उर्फ चेचुबा पुत्र यूनुस खान को गिरफ्तार किया है। इनका एक साथी नीरज सैन अंधेरे व झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया। आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार, लाठी, लोहे का पाइप, लाल मिर्च पाउडर व रस्सी बरामद हुई है।
वाजिद 2 जनवरी को सवीना थाना क्षेत्र के एकलिंगपुरा चौराहे के पास हाईवे पर ट्रक चालक को चाकू मारकर उसके साथ लूटपाट के मामले में वांछित चल रहा था। इसके साथी को सवीना पुलिस ने 5 जनवरी को ही गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए बदमाशों के खिलाफ चोरी, नकबजनी, लूट, आर्म्सएक्ट, पर्यटन एक्ट सहित विभिन्न आरोपों में कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी में थाने के एसआई रणजीत सिंह, हेडकांस्टेबल शरीफ खान, कांस्टेबल ओमवीर सिंह, शक्ति सिंह, उमेश सिंह, ओमप्रकाश और प्रमोद कुमार की मुख्य भूमिका रही है।
