Site icon AR Live News

शहरी कॉलोनी में आकर पैंथर ने कुत्ते का किया शिकार: देखें लाइव वीडियो

कॉलोनीवासी खौफजदा। 

उदयपुर,(ARlive news)। गोगुंदा के भुताला गांव में पैंथर हमला कर छह लोगों को घायल कर चुका है, गांव में लोग पैंथर से खौफजदा हैं ही, अब पैंथर ने शहर की बसी नई कॉलोनियों में भी आकर शिकार करना शुरू कर दिया है। प्रतापनगर थाना क्षेत्र के नाकौड़ा नगर स्थित कॉलोनी में रविवार रात पैंथर ने आकर गली में घूम रहे एक कुत्ते का शिकार किया।

पैंथर के शिकार करने का पूरा घटनाक्रम पास बने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पैंथर पहाड़ी की तरफ से झाड़ियों के बीच होता हुआ कॉलोनी में आ गया, पहले तो वह छुप कर कुत्ते को देखता रहा और जैसे ही कुत्ता नजदीक आया तो उसे दबोच उसका शिकार किया। सुबह कॉलोनीवासियों को पूरे घटनाक्रम का पता चला, तब से वहां खौफ का माहौल है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि परिजन देररात भी आते-जाते हैं। अब तो हर समय पैंथर के कॉलोनी में आने का डर रहता है।

वीडियो :

Exit mobile version