ठोकर पर तेज गति में आई कार ठोकर खाते हुए आयड़ नदी में जा गिरी: दो युवक गंभीर घायल
arln-admin
कार निकालने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी : कार को बाहर निकालते हुए का देखे लाइव वीडियो
उदयपुर,(ARlive news)। भूपालपुरा थाना क्षेत्र के सेवाश्रम से ठोकर चौराहे के बीच पुलिया पर तेज गति में आई कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए आयड़ नदी में जा गिरी। कार सवार युवक गंभीर घायल हो गए। हादसा होते देख मौके पर भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने पुलिया ने नीचे उतरकर बमुष्किल घायल युवकों को कार से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार निकालने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी। क्रेन से कार को निकाला जा सका।