ठेला पर मौजूद युवक सहित दो लोग गंभीर घायल।
जानकारी के अनुसार सुबह गंभीर घायल युवक ठेले पर ही काम करता है, वह सुबह लोगों के लिए ठेला चालू कर नाश्ता बनाने की तैयारी कर रहा था, उसने सिलेंडर खोलकर जैसे ही चूल्हा जलाने का प्रयास किया, बहुत तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। ठेले के परखच्चे उड़ने के साथ ही हादसे में युवक सहित दो लोग गंभीर घायल हो गए। सिलेंडर युवक के पैरों के पास ही रखा था, जिससे उसका पैर अलग हो गया। धमाका सुनते ही मौके पर भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना पर सुबह तड़के गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
