Site icon AR Live News

उदयपुर के नए आईजी आईपीएस प्रफुल्ल कुमार : तबादला सूची जारी हुई

उदयपुर,(ARlive news)। राज्य सरकार ने रविवार को 30 आईपीएस की तबादला सूची जारी की। इसके तहत अब उदयपुर के नए आईजी प्रफुल्ल कुमार होंगे। प्रफुल्ल कुमार इससे पहले आतंकवाद निरोधक दस्ता के डीआईजी थे। गत दिनों हुई पदोन्नति के बाद बतौर आईजी उनकी यह पहली पोस्टिंग है।

वहीं गत दिनों आईजी बीकानेर दिनेश एमएन का आईजी इंटेलीजेंस में तबादले के बाद उनका इस सूची में दोबारा स्थानांतरण किया गया है। अब दिनेश एमएन को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) के आईजी लगाया गया है। 

उदयपुर के नए आईजी प्रफुल्ल कुमार 2003 बैच के आईपीएस हैं। वे जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, करौली, धौलपुर, भरतपुर, गंगानगर, झालावाड़ जैसे शहरों में एसपी रह चुके हैं। हालां कि उदयपुर संभाग में यह उनकी पहली पोस्टिंग है और अब वे सीधे संभाग के आईजी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

ट्रांसफर लिस्ट:

Exit mobile version