Site iconSite icon AR Live News

रजावत और मुर्डिया ज्वैलर्स : आयकर छापे में साढ़े सात करोड़ के तो सिर्फ अघोषित जेवर मिले

दोनो ज्वेलर्स की 9.10 करोड़ की संपत्ति का खुलासा। रजावत ज्वेलर्स की 7.35 करोड़ अघोषित संपति मिली।

उदयपुर,(ARlive news)। शहर के रजावत और मुर्डिया ज्वैलर्स पर दो दिन से चल रही आयकर विभाग के छापे की कार्यवाही शुक्रवार देररात तक पूरी हुई। दोनों ज्वैलर्स की कुल मिलाकर 9 करोड़ 10 लाख रूपए की नकदी-जेवर सहित अघोषित संपत्ति का खुलासा हुआ है। इसमें 7.5 करोड़ की तो ज्वैलरी ही बरामद हुई है।

यह कार्यवाही आयकर विभाग की इनवेस्टिगेशन विंग के संयुक्त निदेशक एम.रघुवीर के निर्देशन में हुई।

आयकर विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रजावत ज्वैलर्स से बरामद दस्तावेज, उपलब्ध सोने-चांदी के जेवर और बिल का मिलान किया गया तो 6 करोड़ रूपए कीमत की ज्वैलरी अघोषित संपत्ति में पाई गई। वहीं रजावत से आयकर विभाग को करीब 1.35 करोड़ की नकदी मिली, जिसका रजावत के मालिक स्पष्ट हिसाब नहीं दे सके। ऐसे में आयकर विभाग ने 1.35 करोड़ रूपए नकदी और 6 करोड़ रूपए कीमत की सोने-चांदी, डायमंड ज्वैलरी बरामद की। इसका रजावत ज्वैलर्स के पास कोई स्पष्ट हिसाब नहीं दे पाए तो आयकर विभाग ने इसका आकंलन अघोषित संपत्ति के तहत किया।

मुर्डिया ज्वैलर्स पर भी सर्च कर रही आयकर टीम ने दस्तावेज, बैंक खाते, उपलब्ध सोने-चांदी के जेवर और उनके बिल का मिलान किया। यहां 1 करोड़ कीमत की ज्वैलरी और 45 लाख रूपए नकदी बरामद हुई, इस संपत्ति का मुर्डिया ज्वैलर्स के मालिक आयकर टीम को स्पष्ट हिसाब नहीं दे सके, ऐसे में आयकर विभाग ने इसका अघोषित संपत्ति के तहत आंकलन किया।

Exit mobile version