Site icon AR Live News

पैंथर और किसान के बीच हुआ संघर्ष: किसान ने तीन बार पैंथर को पटखनी दी

भेड़ चराने गए किसान पर पैंथर ने किया था हमला, किसान गंभीर घायल। 

उदयपुर,(ARlive news)। गोगुंदा थाना क्षेत्र के भुताला गांव के पास वकतुल की पहाड़ी के नजदीक भेड़ चराने गए किसान पर पैंथर ने हमला कर दिया। ग्रामीण ने पैंथर से काफी देर संघर्ष किया और मदद के लिए शोर मचाया। किसान की चीखें सुनकर अन्य ग्रामीण उस ओर दौड़े, तो पैंथर तो वहां से भाग गया था, लेकिन गंभीर घायल किसान संघर्ष करते-करते बेहोष हो चुका था। ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार पैंथर के हमले में कदमाल गांव के गायरियों का गुड़ा निवासी गहरीलाल गायरी गंभीर घायल हुआ है। गहरीलाल ने बताया कि पैंथर से बचने के लिए काफी संघर्ष किया, पैंथर ने तीन बार चेहरे पर वार किया और तीनों बार मैंने उसे दूर फेंकते हुए पटखनी दी, लेकिन वह पंजों और दांतों से मेरे चेहरे और पैंरों पर लगातार वार कर रहा था। मैं संघर्ष करने के साथ ही मदद के लिए शोर मचा रहा था, पैंथर के वार हिम्मत टूटने सी लगी थी और मौत सामने खड़ी दिख रही थी, तब ही मेरी आवाज सुनते हुए मदद के लिए ग्रामीण दौड़े-दौड़े वहां पहुंच गए। पैंथर ग्रामीणों को देख भाग गया, लेकिन तब तक मैं बेहोष हो गया। ग्रामीणों ने ही मुझे अस्पताल पहुंचाया।

Exit mobile version