Site iconSite icon AR Live News

खाकी ने फिर उसी जगह बदमाशों को पकड़ा, जहां वो अक्सर छुपा करते हैं

हाईवे पर लूटपाट करने वाले 5 बदमाश पकड़े गए,तीन दिन पहले ट्रक चालक को चाकू मारकर की थी लूटपाट।

उदयपुर,(ARlive news)। सवीना थाना पुलिस ने हाईवे पर ट्रक सहित अन्य वाहन चालकों के साथ लूट-पाट करने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश बिलिया रोड पावर हाउस के पीछे झाड़ियों में छुपे हुए बैठे थे और अंधेरा होने का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने बदमाशों से हथियार भी बरामद किए हैं।

थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया कि किशनपोल निवासी मोहम्मद शाहरुख पुत्र अब्दुल लतीफ, खांजीपीर निवासी कासिफ पुत्र युसुफ शेख, सन नगर कच्ची बस्ती अम्बामाता निवासी मोहम्मद इमरान पुत्र हाफिज मोहम्मद, गांधीनगर औड बस्ती निवासी मोईन खाना पुत्र युनुस, सतननगर कच्ची बस्ती अम्बामाता निवासी फैयाज पुत्र अजीज को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से धारदार तलवार, दो जिंदा कारतूस, एक लोहे का खंजर, एक रस्सी, एक चाकू व लाल मिर्च पाउडर बरामद हुआ है।

जहां से बदमाश पकड़े गए हैं, वहां वे हाईवे पर आने जाने वाले वाहनों को रोककर चालकों से मारपीट कर रूपये लूटने की फिराक में थे। बदमाश मोहम्मद शाहरुख कासिफ ने वाजिद के साथ मिलकर 2 जनवरी को हाईवे ट्रक को रोककर चालक पर चाकू से वार कर रूपये लूटना स्वीकार किया है।

Exit mobile version