Site iconSite icon AR Live News

बच्चा चोर महिलाएं पकड़ी गई: आठ माह के बच्चे को लेकर हो गई थीं रफुचक्कर

अलवर (ARlive news)। अलवर शहर के कोतवाली थाना इलाके से कल शाम बच्चा चोरी करने वाली महिलाएं आज सुबह तक पकड़ ली गई।

मंगलवार शाम को दो महिलाएं आठ माह के एक बच्चे को चुराकर रफूचक्कर हो गई थी। महिलाओं की यह करतूत कैमरे में कैद हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन में जुटी पुलिस ने बुधवार सुबह चोरी किए बच्चे को बरामद कर दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार बच्चा चोरी होने की वारदात कोतवाली इलाके में स्थित चूड़ी मार्केट में हुई। चूड़ी मार्केट में कॉस्मेटिक की दुकान पर खरीददारी करने के बहाने दो महिलाएं आईं, वहां दुकान मालिक महिला की बहन का आठ माह का बच्चा खेल रहा था। खरीदारी करने आई दोनों महिलाएं पहले तो बच्चे को खिलाने लगी और कुछ देर बाद उसे लेकर रफूचक्कर हो गई। लेकिन बच्चे को ले जाते हुए महिलाएं सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

Exit mobile version