Site iconSite icon AR Live News

नए साल के पहले दिन युवक की बड़ी तालाब में टूटी सांसें, बुझा घर का चिराग

उदयपुर,(ARlive news)। जहां नववर्ष पर दुनियाभर में खुशियां मनाई जा रही है, वहीं थोड़ी से नामसमझी से एक घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। युवक अपने दोस्तों के साथ उदयपुर के बड़ी तालाब पर घूमने, पिकनिक मनाने गया था। नहाते समय एक बार तो वह किनारे होने पर बाहर निकल आया, लेकिन दोस्तों की देखादेखी दोबारा पानी में कूद गया और फिर वापस नहीं निकल पाया। तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई।

नाई थानेदार भगवतीलाल ने बताया कि उत्तराखंड हाल उदयपुर निवासी संजय सिंह रावत यहां आईटी कंपनी में प्रोजेक्ट मैंनेजर था। मंगलवार शाम 4 बजे वह दोस्तों के साथ नए साल पर पिकनिक मनाने के लिए बड़ी तालाब गया। पहले तो किनारे-किनारे नहा रहा था तो एक बार पानी में गया और बाहर आया गया, लेकिन दोस्तों की देखादेखी वह पानी में फिर कूदा और गहराई की तरफ चला गया। गहरे पानी में वह संभल नहीं सका और डूब गया, दोस्तों ने पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह गहराई में चला गया।

दोस्तों ने आस-पास मदद मांगी लेकिन उसे पानी से निकाला नहीं जा सका। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, स्थानीय गोताखोर और नाविकों की मदद से देर शाम संजय को पानी से निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। संजय के परिजन दिल्ली में रहते हैं, पुलिस ने शव मोरचरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है।

Exit mobile version