Site iconSite icon AR Live News

सरकार ने आठ जिलों के यूआईटी चेयरमैन हटाए

उदयपुर,(ARlive news)। राजस्थान में कांग्रेस सरकार बननेे के साथ ही बोर्डों में नियुक्तियां समाप्त करने का क्रम जारी है। इसी बीच राज्य सरकार ने प्रदेश के आठ नगर विकास प्रन्यास (यूआईटी) के चेयरमैन की नियुक्तियां समाप्त कर दी है।

प्रदेश के नगरीय विकास विभाग ने सोमवार को आदेश जारी कर ये नियुक्तियां समाप्त कर दी है, इस आदेश से उदयपुर में रवीन्द्र श्रीमाली की भी इस पद पर नियुक्ति भी समाप्त हो गई है। आदेश के तहत सरकार ने प्रदेश के आठ यूआईटी चेयरमैन की नियुक्ति समाप्त की उसमें जैसलमेर, सवाई माधोपुर, कोटा, उदयपुर, श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, सीकर के यूआईटी के चेयरमैन शामिल है। अब अग्रिम आदेशों तक इन जिलों के कलेक्टर को यूआईटी चेयरमैन की जिम्मेदारी दी।

Exit mobile version