जानकारी के अनुसार भाजपा अम्बेडकर मण्डल अध्यक्ष अतुल चण्डालिया ने पार्षद बाबूलाल कटारा की शहर विधानसभा चुनावों में संगठन विरोधी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी संगठन को प्रदान की। मण्डल प्रभारी रविन्द्र श्रीमाली, शहर विधानसभा प्रभारी कुंतीलाल जैन ने इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट में मण्डल अध्यक्ष की शिकायत को जायज ठहराते हुए पार्षद बाबूलाल कटारा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही और निष्कासन की अनुशंसा की।
इसी रिपोर्ट के आधार पर शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने सोमवार 31 दिसम्बर को पार्षद बाबूलाल कटारा को तुरन्त प्रभाव से भारतीय जनता पार्टी से निलम्बित के आदेश जारी किए और प्रदेश संगठन से इन्हें 6 वर्ष के लिये निष्कासन की अनुशंसा की है।
