Site iconSite icon AR Live News

थाने में आया सिंघम तो पुलिस की हुई हवा टाइट

उदयपुर,(ARlive news)। चित्तौड़गढ़ के कोतवाली थाने में शनिवार को उस वक़्त हड़कंप मच गया, जब पैंथर अंदर घुसा। बचने के लिए पुलिस कर्मी छत पर चढ़ गए। सूचना मिलने पर पैंथर को पकड़ने के लिए बस्सी से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।प्रत्यक्षकर्मी पैंथर का शावक बता रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस कोतवाली में बच्चे को प्रवेश करते हुए कुछ लोगों ने देखा है।कुछ देर पहले ही बच्चा मीरा मार्केट के आसपास घूमते हुए दिखाई दिया था। पैंथर का यह बच्चा आखिरकार शहर में कैसे आया, यह किसी को समझ नहीं आ रहा है, लेकिन इसको लेकर सभी खौफजदा हैं।

पुलिस कर्मी और पत्रकार छत पर चढ़े

कोतवाली में पैंथर के शावक के घुसने पर सभी पुलिस कर्मी छत पर चढ़ गए। कुछ मीडियाकर्मी पहुंचे तो वे भी छत पर चढ़ गए।कोतवाली के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठी होती जा रही है।

पैंथर रेस्क्यू का लाइव वीडियो देखें

Exit mobile version