Site iconSite icon AR Live News

‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर शुरू हुई राजनीति!

नई दिल्ली,(ARlive news)। ट्रेलर लॉन्‍च होने के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राजनीतिक जीवन पर आधारित फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर राजनीति शुरू हो गई है। महाराष्‍ट्र में यूथ कांग्रेस फिल्‍म का विरोध कर रहा है। उदयपुर में भी कांग्रेस ने इस पर विरोध जताया है और फिल्म रिलीज नहीं होने की मांग की है।

‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे अनुपम खेर का कहना है कि फिल्‍म का विरोध करने का कोई मतलब नहीं है। उन्‍होंने कहा, ‘देखिए, ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ का जितना विरोध होगा, उतनी ही फिल्‍म को पब्लिसिटी मिलेगी।

भारतीय जनता पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्‍म का ट्रेलर शेयर कर कांग्रेस पर हमला किया है। उधर कांग्रेस भी अब मैदान में उतर आई है। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता पीएल पूनिया ने इसे ध्‍यान बांटने की तरकीब बताया है। फिल्‍म की कहानी जिस किताब पर आधारित है, वो 2014 में आई थी। तब कोई विरोध क्‍यों नहीं किया गया।’ उन्‍होंने कहा, ‘हाल ही में राहुल गांधी जी का ट्वीट पढ़ा था, जिसमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर उन्‍होंने बोला था। इसलिए मुझे लगता है कि राहुल गांधी को अब फिल्‍म का विरोध कर रहे, लोगों को डांटना चाहिए क्‍योंकि वे गलत कर रहे हैं।’

सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौर ने फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ का ट्रेलर भाजपा के हैंडल से पोस्ट किए जाने के सवाल पर कहा, “क्या हम किसी फिल्म को बधाई शुभकामनाएं नहीं दे सकते अपनी इच्‍छा जाहिर नहीं कर सकते? कांग्रेस स्वतंत्रता की पक्षकार रही है, तो अब वो उसी स्वतंत्रता पर सवाल क्यों उठा रही है।

‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ की रिलीज पर चल रहे विवाद पर फिल्‍ममेकर मधुर भंडारकर ने कहा कि वह पहले भी ऐसी परिस्थिति देख चुके हैं। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा, ‘यह मेरे लिए देजा वु मोमेंट (पहले भी देखा जा चुका) हैं। पिछले साल मेरी आपातकाल पर आधारित फिल्‍म ‘इंदु सरकार’ का भी पूरे देश में विरोध हुआ था। ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ एक पुस्‍तक पर आधारित है। जब पुस्‍तक पर विवाद नहीं हुआ, तो फिल्‍म पर क्‍यों हो रहा है।’

Exit mobile version