प्रादेशिक परिवहन अधिकारी डाॅ. मन्नालाल रावत ने बताया कि निलम्बित किए गए चालक लाईसेंस में उदयपुर जिले के 281, राजसंमद जिले से 40, बांसवाड़ा जिले से 39, डूंगरपूर जिले से 34 सम्मिलित है।
जिला परिवहन अधिकारी कल्पना शर्मा ने बताया लाईसेन्स मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन करने पर निलम्बित किये गये। इन प्रावधानों में निर्धारित गति सीमा से तेज गति से वाहन संचालित करना, ट्रेफिक सिग्नल का उल्लंघन करने पर, भार वाहनों मे क्षमता से अधिक माल परिवहन करने पर, भार वाहनों में यात्री परिवहन करने पर, नशे में वाहन चालन करने पर, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग करने पर वाहन चालकों के न सिर्फ चालान बनाए गए, बल्कि उनके लाइसेंस भी निलंबित कर दिए गए है।
