यूआईटी सचिव उज्ज्वल राठौड़ ने बताया कि इस प्रदर्शनी में नगर निगम, उ़द्यान विभाग एवं अन्य विभागों सहित शहर की प्रमुख नर्सरियां, बड़े औद्योगिक संस्थान, व्यवसायियों, होटल समूहों, शैक्षणिक संस्थानों, अन्य स्वयंसेवी संस्थानों आदि का विशेष सहयोग शामिल है।
10 हजार पौधों का निःशुल्क वितरण
फूलों के पिकॉक और बटरफ्लाई बने सेल्फी जोन
उद्यान विशेषज्ञ सुबोध लोढा ने बताया कि इस प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार की पोनसेटिया, गुलदावदी, ग्राफ्टेड केक्टस (विदेशी), पिटूनिया, डायन्थस, पेन्जी, छोटेगुलाब, लिलियम, एन्थूरियम, सकूलेन्ट, सजावटी गौभी, इम्पेशियन, जरबेरा, हाईब्रिडगुडहल, बोनसाई प्लान्ट आदि विभिन्न प्रकार के नई प्रजातियों के प्लान्ट्स प्रदर्शित किये गये है।
औद्योगिक घरानों एवं होटल्स ग्रुप की भागीदारी
औद्योगिक घरानों एवं होटल्स ग्रुप में वण्डर सीमेण्ट, पायरोटेक इलेक्ट्रोनिक्स लि., आर्कगेट, टेम्पसन इण्डिया लि., ई-कनेक्ट, मिराज ग्रुप, अरावली मिनरल्स एण्ड केमिकल इण्डस्ट्रीज, अरिहन्त टाईल्स एण्ड मार्बल्स प्रा. लि., वेस्टर्न ड्रग्स लि., सिक्योरमीटर्स, वाॅल्केम इण्डियालि., मारवेलवाटर पार्क, चौधरी ऑफसेट, इन्द्रलोक गार्डन, श्रीनाथ टेन्ट डेकोरेटर्स, द डेट डिजाईन, कंकूआर्ट, दर्शन प्लान्टर्स एण्ड क्राफ्टस्, डी.पी. ज्वैलर्स, सोजतिया ज्वैलर्स, महावीर इन्फोसिस, क्लस्टर साॅफ्टवेयर साॅल्यूशन्स, सुजान प्लान्टर, सन एक्वेरियम, गीतांजली यूनिवर्सिटी, पैसिफिक यूनिवर्सिटी, होटल लेक पैलेस, होटल लीला पैलेस, होटल रमाड़ा, होटल उदयविलास, होटल लक्ष्मीविलास, होटल एम्बियन्स, सनहोटल एवंरिजोर्ट (आबूरोड़) एवं ऑकेजन गार्डन, जैसे बड़े-बड़े औद्योगिक घरानों, होटल ग्रुप एवं शिक्षण संस्थानों द्वारा स्वयं के व्यय से विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के दुर्लभ पुष्पों के पौधों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

