Site iconSite icon AR Live News

गहलोत के मंत्रिमंडल ने बिना विभाग ली शपथ : मेवाड़ के दो विधायक उदयलाल आंजना और अर्जुन बामणिया बने मंत्री

राज्यपाल ने 13 केबिनेट एवं 10 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई।

शपथ तो ले ली, लेकिन विभाग अभी तय नही।

जयपुर,(ARlive news)। राज्यपाल कल्याण सिंह ने सोमवार को यहां राजभवन में आयोजित समारोह में 13 केबिनेट एवं 10 राज्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मंत्रियों ने शपथ तो ले ली, लेकिन विभाग अभी तय नहीं हुए हैं। गहलोत ने कहा है कि किस मंत्री को कौन सा विभाग दिया जाएगा, इसका निर्णय हाईकमान करेगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता ने शपथ दिलाने के लिए राज्यपाल से आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने मनोनीत मंत्रियों को शपथ दिलाने के लिए नाम पुकारे।

राज्यपाल सिंह ने श्री बी.डी. कल्ला, शांति कुमार धारीवाल, परसादीलाल मीणा, मास्टर भंवरलाल मेघवाल, लालचन्द कटारिया, डॉ. रघु शर्मा, प्रमोद जैन भाया, विश्वेन्द्र सिंह, हरीश चौधरी, रमेश चन्द मीणा, उदयलाल आंजना, प्रताप सिंह खाचरियावास एवं सालेह मोहम्मद को केबिनेट मंत्री के पद की शपथ दिलाई।

इसके बाद राज्यपाल ने गोविन्दसिंह डोटासरा, ममता भूपेश, अर्जुन बामनिया, भंवरसिंह भाटी, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदना, टीकाराम जूली, भजनलाल जाटव, राजेन्द्र सिंह यादव एवं सुभाष गर्ग को राज्य मंत्री के पद की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित विधायकों सहित प्रशासनिक, पुलिस एवं न्यायिक सेवा के अधिकारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिक भी मौजूद थे।

Exit mobile version