Site iconSite icon AR Live News

रामसमंद : डकैतों ने महिला के साथ किया था सामूहिक दुष्कर्म,चार बदमाश गिरफ्तार

उदयपुर के मावली में लूट और चित्तौड़गढ़ के राशमी में डकैती और हत्या कबूली। 

उदयपुर,(ARlive news)। राजसमंद के चारभुजा थाना क्षेत्र के मोराणा में 13 दिसंबर की रात हुई दो स्थानों पर डकैती-गैंग रेप कांड में चार कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। बदमाशों ने हमला कर लोगों को गंभीर घायल करना, डकैती डालना और इसके बाद वहां मौजूद पीड़ित महिला के साथ बारी-बारी से रेप करना कबूल किया है। इन बदमाशों ने वारदात का यही तरीका अपनाते हुए चित्तौड़गढ़ के राशमी में डकैती-हत्या करना और उदयपुर के मावली में दो स्थानों में लूट करना कबूल किया है।

आईजी विशाल बंसल ने बताया कि चित्तौड़गढ़ के भादसोड़ा निवासी गणेश पुत्र रामा बागरिया, मदनलाल पुत्र रामा बागरिया, उदयपुर के खेमली, गणेश पुत्र छगन बागरिया, साकरोदा निवासी लोगर पुत्र नंदा वागरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। बदमाशों ने साथी आरोपियों के बारे में पूछताछ कर तलाश की जा रही है और डकैती के माल के बरामदगी के प्रयास जारी है।

एक जैसी वारदातों में ये लोग आए संदेह के घेरे में

डीएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि वारदात के बाद मौका-मुआयना किया गया और पीड़ितों से जानकारी ली गई तो बदमाशों के आस-पास के होने का संदेह हुआ। संभाग में अन्य जगह हुई इस तरह की वारदातों की पड़ताल की गई तो जानकारी मिली कि 26 नवंबर को भी 10-12 बदमाशों ने चित्तौड़गढ़ के राशमी में दो जगहों पर हमला कर डकैती डाली थी और इसमें एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इसी प्रकार मावली में भी बदमाशों ने दो स्थानों पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने तीनों वारदातों को मिलाकर तफ्तीश की और संदिग्धों से पूछताछ की तो चार बदमाश संदेह के घेरे में आए। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने अन्य साथियों के साथ मिलकर राजसमंद के मोराणा में डकैती और गैंगरेप सहित चित्तौड़गढ़ के राशमी और उदयपुर के मावली में भी वारदातें करना कबूल किया। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने वारदातों में चोरी के ही वाहन उपयोग किए।

गौरतलब है कि 13 दिसंबर की रात को बदमाशों ने मोराणा गांव के मदनलाल गुर्जर के मकान पर हमला बोला था। मदनलाल और मकान में रह रहे मजदूरों के साथ सरियों से मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया था और मजदूरों के जेवर उतरवाकर मदनलाल के घर से 45 हजार रूपए लूटे थे और मकान में रह रही एक महिला को रसोई में ले जाकर सभी बदमाशों ने उसके साथ गैंगरेप किया था और इसके बाद उसे कमरे में बंद कर मदनलाल के घर में लगी एलईडी, मकान के बाहर लगी बाईब्रेट मशीनें तक खोलकर घर में बाहर खड़ी मदनलाल की कैंपर गाड़ी में बैठकर फरार हो गए थे। इसके बाद बदमाशों ने मोराणा में ही सूनसान क्षेत्र स्थित एक मकान पर धाबा बोला और वहां दंपत्ति को गंभीर घायल कर 1 लाख 45 हजार रूपए और सोने-चांदी के जेवर डकैती कर ले गए थे।

Exit mobile version