Site iconSite icon AR Live News

कुलदीप रांका बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

सरकार बनने के बाद आईएएस का सबसे बड़ा बदलाव।

उदयपुर,(ARlive news)। नई सरकार बनने के बाद मंगलवार को 40 आईएएस के तबादलों के साथ प्रशासनिक तंत्र का सबसे बड़ा बदलाव हुआ। आईएएस कुलदीप रांका को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया है। रांका रीको के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

राज्य सरकार ने राजीव स्वरूप गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, मुकेश कुमार शर्मा को राजस्व मंडल का अध्यक्ष, सुदर्शन सेठी को वन एवं पर्यावरण विभाग, खान एवं खनिज विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव, गिरिराज सिंह को राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण का अध्यक्ष, वीनू गुप्ता को पीडब्ल्यूडी व आरएसआरडीसी का अतिरिक्ति मुख्य सचिव, डॉ. सुबोध अग्रवाल को उद्योग एवं राजकीय उपक्रम एवं अप्रवासी भारतीय विभाग एवं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर एवं विशेषाधिकारी, भिवाड़ी औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया है।

तबादला सूची :

Exit mobile version