क्षेत्र के ही संदिग्ध आरोपी की पुलिस कर रही तलाश, तीन से चार दिन पुराना है शव।
युवक की हत्या और लाश मिलने की सूचना पर डीएसपी स्वाती शर्मा, थानाधिकारी चेनाराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। लाश इतनी ज्यादा सड़ चुकी थी कि इससे दूर तक दुर्गंध फैल रही थी। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव मोरचरी में रखवाया। मृतक की शिनाख्त उसके भाई लक्ष्मण की है।
थानाधिकारी चेनाराम ने बताया कि जगदीश पंवार का क्षेत्र के एक ही व्यक्ति से शराब पीने के बाद अक्सर झगड़ा होता था। इसी को लेकर दोनों के बीच रंजिश थी। लक्ष्मण ने हत्या का संदेह उस पर जताया है, जिस पर संदिग्ध आरोपी की तलाश की जा रही है। मृतक जगदीश पंवार चार दिन से लापता था, दो-तीन दिन परिजनों ने उसकी तलाश की, नहीं मिला तो मंगलवार सुबह ही परिजन उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाने थाने पहुंचे थे और दोपहर तक जगदीष की लाश नाले में मिल गई।
