
कांग्रेस ने समारोह में विपक्षी नेता को एक मंच पर लाकर शक्ति प्रदर्शन की भी कोशिश की। इस कोशिश में शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर सभी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया। साथ ही जयपुर एयरपोर्ट से एक बस में कार्यक्रम स्थल अलबर्ट हॉल तक इन्हें एक साथ ले जाया गया। हालांकि कार्यक्रम में बसपा की मायावती और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव अनुपस्थित रहे। जिससे इस महागठबंधन के सागर में इन दो बड़े दिग्गजों की कमी नजर आई।
ये आए बस में नजर
वसुंधरा राजे भी पहुंची समारोह में
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी मंच पर जगह दी गई। इस दौरान राजे प्रदेश के नए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट से बड़ी गर्मजोशी से मिली। राजे ने गहलोत और पायलट को कांग्रेस की जीत और सीएम-डिप्टी सीएम बनने की बधाईयां दी। कार्यक्रम में राजे ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की।
