Site icon AR Live News

लठ, सरियाधारी लुटेरों ने ग्रामीणों पर हमला बोल लूटपाट कर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया

उदयपुर,(ARlive news)। राजसमंद के चारभुजा थाना क्षेत्र के मोरणा गांव में गुरुवार रात को लठ, सरियाधारी लुटेरों ने एक फार्म हाउस और एक मकान पर हमला बोल लूटपाट की और 14 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया।

लुटेरों ने लठ-सरियों से वार कर करीब 5 लोगों को गंभीर घायल किया है, सभी जिला अस्पताल में भर्ती हैं। पीड़ितों ने बताया कि किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के दौरान बदमाशो ने वहां दिखी एक दूसरी किशोरी को भी पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह एक मंजिल से नीचे कूद गई और बमुश्किल खुद को बचा पाई। दरिंदों के चंगुल से बची किशोरी के भी चोटें आई हैं।

पीड़ित हमलावरों की संख्या छह बता रहे हैं। घटना की सूचना पर एसपी, एएसपी मौके पर जाब्ते सहित पहुंचे, मौका मुआयना करने के बाद उन्होंने किशोरी, उसके परिजनों और पीड़ितों से बातचीत की। घायलों ने बताया कि बदमाश लठ-सरिए लेकर आए थे, जो विरोध करता उस पर हमला बोलकर अधमरा कर देते।

पुलिस ने बताया कि लूट और जानलेवा हमले की उक्त घटना मोरणा गांव में स्थित मदन गुर्जर के फार्म हाउस तथा उसी फार्म हाउस से करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित गोपालसिंह के मकान में रात्रि को हुई । लुटेरों ने पहले फार्म हाउस पर ठेकेदार मदन और उसके साथ मौजूद मजदूर के साथ मारपीट जख्मी कर दियाण् बदमाशों ने मदन की अंगूठी उतरवा ली तथा उसके पास मौजूद हजारों की नकदी लूट ली। मजदूरों में कान के लोंग, सोने की मुरकी आदि छीन लिए, बदमाश उक्त वारदात करने के बाद वहां से भाग गए, इसी बीच बदमाशों ने आगे जाकर गोपालसिंह के मकान पर धावा बोला। घर मे सोए गोपालसिंह और उसकी पत्नी को ललकारते हुए बाहर बुलाया और मारपीट पर उतर आए, मारपीट में गोपालसिंह के हाथों पर गंभीर चोटे आईं इस कारण वह बुरी तरह घायल हो गया, उसकी पत्नी को भी चोटें आई, पुलिस ने बताया कि लुटेरों ने गोपालसिंह से करीब डेढ़ लाख की नकदी लूटी और उसकी पत्नी के जेवर आदि लूट ले गए।

गांव से परिचित थे हमलावर

पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि जिस तरह से बदमाशों ने गोपाल सिंह को ललकारा, वे गांव से परिचित थे। बदमाश एक बाइक और कैम्पर से आए थे और भागते समय ठेकेदार की बोलेरो भी लूट ले गए। प्रारंभिक तौर पर पीडि़त की दुकान पर काम करने वाले आधा दर्जन लोगों से पूछताछ की जा रही है, वारदात में प्रयुक्त दोनों वाहनों के सीसीटीवी कैमरे मे नजर आने की सूचना मिली है।

Exit mobile version