Site iconSite icon AR Live News

सातवीं कक्षा की छात्रा से मंदिर में दुष्कर्म, गंभीर हालत में छात्रा अस्पताल में भर्ती

डूंगरपुर (ARlive news)। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। परिजनों ने उपरगांव निवासी युवक कमलेश पाटीदार पर अगवा कर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।

मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी युवक कमलेश पाटीदार ने बच्ची को घर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बिठाया था। जब वह घर पर पहुंची तो बेटी घर पर नहीं मिली, जिससे बाद वह उसकी तलाश में निकल गई। उन्होंने बताया कि घर से कुछ ही दूरी पर बेटी को आते हुए देखा। पीड़िता ने मां को देखकर सारी हकीकत बताई। बेटी को खून से लथपथ देककर मां ने परिजनों को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि सदर थाना इलाके के एक गांव में 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के बयानों के आधार पर उपरगांव निवासी युवक कमलेश पाटीदार द्वारा उसके साथ जबरदस्ती गांव के मंदिर में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देना बताया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां चिकित्सक बच्ची का इलाज कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और तीन टीमें बनाकर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version