Site icon AR Live News

राजस्थान में कांग्रेस की फतह, मेवाड़ में भाजपा : मेवाड़ से नहीं गुजरा सत्ता का मार्ग

कांग्रेस ने 100 सीटों से लगाया शतक।

उदयपुर,(ARlive news), लकी जैन। राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम मंगलवार को घोषित हो गए। राजस्थान में जहां कांग्रेस सरकार बना रही है, तो वहीं उदयपुर जिले आठ सीटों में से छह सीटों पर भाजपा ने बढ़त की। राजस्थान में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस का ट्रेंड बरकरार रहा है। इस बार यह मिथक भी टूट गया कि मेवाड़ की जीत ही राजस्थान में सरकार तय करती है। जहां मेवाड़ की 28 सीटों में से भाजपा 15 सीट पर जीती है, वहीं राजस्थान में 100 सीटों के साथ कांग्रेस सरकार बना रही है।

आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में 73 सीटों पर भाजपा विजयी रही है, अन्य को 26 सीटें मिली हैं। । ऐसे में विधानसभा में कांग्रेस को एक मजबूत विपक्ष मिलेगा, राजनीतिक विशेषज्ञ बताते हैं कि अच्छा विपक्ष लोकतंत्र के लिए अच्छा होता है। ऐसे में भाजपा को इतनी सीटें मिलना राजस्थान के लिए अच्छा है, ताकि वह विपक्ष की बेहतर भूमिका निभा सके। भाजपा की हार के पीछे नोटा की बड़ी भूमिका रही है।

उदयपुर संभाग की 28 सीटों में भाजपा को 15, कांग्रेस को 10 सीटें और अन्य को 3 सीटें मिली हैं। उदयपुर जिले की 8 सीटों में से 6 पर भाजपा काबिज हुई है और 2 सीटों पर कांग्रेस विजयी रही है।

उदयपुर विधानसभा क्षेत्र के परिणाम

भाजपा विजयी रही

उदयपुर शहर: विजयी गुलाब चंद कटारिया 74660, गिरिजा व्यास 65353, अंतर 9307

उदयपुर ग्रामीण: विजयी फूल सिंह मीणा 97382, विवेक कटारा 78675, अंतर 18707

मावली: विजयी धर्मनारायण जोशी 99723, पुष्करलाल डांगी 72745, अंतर 26978

झाड़ोल: विजयी बाबूलाल खराड़ी 87527, सुनील कुमार भजात 74580, अंतर 12947

गोगुंदा: विजयी प्रतापलाल भील 82599, मांगीलाल गरासिया 78186, अंतर 4413

सलूंबर: विजयी अमृतलाल मीणा 87472, रघुवीर सिंह मीणा 65554, अंतर 21918

कांग्रेस विजयी रही

वल्लभनगर: विजयी गजेन्द्र सिंह शक्तावत 66306, रणधीर सिंह भींडर 62587, अंतर 3719 

खेरवाड़ा: विजयी दयाराम परमार 93155, नानालाल अहारी 68164, अंतर 24991

Exit mobile version