Site icon AR Live News

उदयपुर ब्रॉडगेज लाइन में 65 प्रतिशत काम हुआ कंप्लीट

सांसद ने रेलवे इंजीनियर से मौके पर चल रहे कार्य का निरीक्षण कर ली प्रगति रिपोर्ट।

उदयपुर,(ARlive news)। उदयपुर ब्रॉडगेज लाइन कार्य की प्रगति जानने के लिए सोमवार को सांसद अर्जुनलाल मीणा ने जड़ाव नर्सरी के पास चल रहे कार्य का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। रेलवे के अधिषाशी अभियंता आरएन जाट ने सांसद मीणा को बताया कि ब्रॉडगेज का करीब 65 से 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। 1200 करोड़ के बजट में से 702 करोड़ बजट का कार्य में उपयोग हो चुका है। इसके अलावा अंडरपास और आरओबी पर 130 करोड़ का कार्य हो चुका है।

अधिषाशी अभियंता ने सांसद को बताया कि उदयपुर,  उमरड़ा,  खारवा,  चांदा,  जावर,  जयसमंद,  सेमारी, डूंगरपुर के रूट पर 102 अंडरपास में से 85 और 25 से ज्यादा ओवर ब्रिज बन चुके हैं। उदयपुर से खारवा के बीच 13 अंडरपास और 1 ओबर ब्रिज तैयार है। इस रूट पर यार्ड,  एफओबी,  प्लेटफॉर्म का कार्य करीब-करीब पूरा हो चुका है। अगले दो महीने में दो स्टेशन बिल्डिंग बनकर तैयार हो जाएंगी। इसके अलावा उदयपुर से खारवा के 26 किलोमीटर ट्रेक में से 18 किलोमीटर बनकर तैयार हो चुका है। सासंद के साथ राजस्थान सिंधी साहित्य अकादमी अध्यक्ष हरीश राजानी और भाजपा के अन्य नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Exit mobile version