वीवीआईपी के आने से एयरपोर्ट सहित सभी स्थानों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गए हैं। शनिवार दिन में सचिन तेंदुलकर, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्याराय, प्रियंका चौपड़ा अपने पति, जॉन अब्राहम, विद्या बालन, धोनी, पत्नी साक्षी, अनिल कपूर व अन्य कलाकार उदयपुर आये हैं।
मुकेश अम्बानी की पुत्री ईशा अम्बानी की शादी अजय पीरामल के पुत्र आनंद पीरामल से होने जा रही है। प्री-वेडिंग सेरेमनी आज शाम भगवान श्रीनाथजी की महाआरती के साथ होगी। इसके लिए होटल उदयविलास के उदय बाग में श्रीनाथजी की वृहद आकार की श्वेत प्रतिमा स्थापित की गई है। इसमें भाग लेने के लिए बड़े-बड़े उद्योगपतियों सहित जानी-मानी सेलिब्रिटीज भी उदयपुर पहुंच चुकी हैं।
