Site iconSite icon AR Live News

एक घंटे में जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 5 से 8 प्रतिशत हुआ मतदान

उदयपुर,(ARlive news)। राजस्थान विधानसभा चुनाव के मतदान शुक्रवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गए। सुबह से ही लोग संबंधित मतदान केन्द्र पहुंचे और वोट डालना शुरू कर दिए। हालां कि सुबह आठ बजे से नौ बजे तक एक घंटे में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 5 से 8 प्रतिशत मतदान हुआ।

निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे तक गोगुंदा में 5 प्रतिशत, झाड़ोल में 8 प्रतिशत, खेरवाड़ा में 7 प्रतिशत, उदयपुर ग्रामीण 8 प्रतिशत, उदयपुर शहर 7 प्रतिशत, मावली 7 प्रतिशत, वल्लभनगर 6 प्रतिशत, सलूंबर 5 प्रतिशत वोटिंग हुई।

लोगों में मतदान करने को लेकर उत्साह काफी अच्छा दिखा। सुबह आठ बजे मतदान करने केन्द्र पर पहुंच गए। मतदान दल भी पूरी तरह तैयार दिखे। सुबह 11 बजे तक जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्वक मतदान हुआ।

Exit mobile version