Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर मतदान अपडेट : गोगुंदा में 11 बजे तक हुआ सर्वाधिक 23 प्रतिशत मतदान

उदयपुर,(ARlive news)। जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं का उत्साह सुबह 9 बजे के बाद बढ़ा। जहां 9 बजे से तक जिले में मतदान प्रतिषत 5 से 8 प्रतिशत था, वहीं 9 से 11 बजे तक मतदान प्रतिशत बढ़कर 20 से 23 प्रतिशत औसत 21.36 प्रतिशत तक हो गया। मतदान करने को लेकर खासबात रही कि शहरी क्षेत्र से ज्यादा उत्साह ग्रामीण क्षेत्र में नजर आया।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार 11 बजे तक गोगुंदा में सर्वाधिक 23.56 प्रतिशत, झाड़ोल में 20.59, खेरवाड़ा में 21.56, उदयपुर ग्रामीण में 21.52, उदयपुर शहर में 20.11, मावली में 22.73, वल्लभनगर में 22.93, सलूंबर में 20.38 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Exit mobile version