Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर मतदान अपडेट : उदयपुर शहर वासियों ने मतदान में नहीं दिखाया उत्साह

जिले की 8 विधानसभा सीटों में उदयपुर शहर मतदान प्रतिशत में सबसे पीछे।

उदयपुर,(ARlive news)। विधानसभा चुनाव के मतदान करने में उदयपुर शहरवासियों में रुचि और रुझान कम नजर आया। जिले की 8 विधानसभा सीटों में सबसे कम मतदान उदयपुर शहर में हुआ।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम 4 बजे तक उदयपुर शहर में जिले का सबसे कम मात्र 51.76 प्रतिशत मतदान ही हुआ। वहीं शाम 4 बजे तक के मतदान में झाड़ोल सीट पर सर्वाधिक 60.43 प्रतिशत मतदान हुआ। वल्लभनगर में 60.31, गोगुन्दा में 60.15, खेरवाड़ा में 58.60, उदयपुर ग्रामीण में 55.41, मावली मेंं 56.82 और सलूम्बर में 54.63 प्रतिशत मतदान हुआ।

Exit mobile version