Site iconSite icon AR Live News

ईवीएम की खराबी से कई जगह पौने दो घंटे देरी से शुरू हुआ मतदान

कम रोशनी में नहीं दिख रहे सिम्बल।

उदयपुर,(ARlive news)। राजस्थान विधानसभा चुनाव के मतदान शुक्रवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गए। जिले में 2245 मतदान केन्द्रों पर मतदान चल रहा है। सुबह आठ बजे इसवाल सहित जिले के करीब 40 से 45 मतदान केन्द्रों पर ईवीएम खराब होने से समय से मतदान शुरू नहीं हो सका। करीब डेढ़ से पौने दो घंटे की मषक्कत के बाद मतदान केन्द्रों पर ईवीएम मषीन ठीक हुई और मतदान शुरू हो सका।

लाइट नहीं होने से नहीं दिखे मतदान करने के सिम्बल

जिले के खुमाणपुरा, इसवाल मतदान केन्द्रों में ईवीएम मषीन के पास लाइट की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणोें को राजनीतिक दलों के सिम्बल देखने में समस्या आई। ग्रामीणों ने बताया कि ईवीएम मशीन पर उपयुक्त रोशनी नहीं होने से कई बुजुर्गों को विभिन्न दलों के सिम्बल नजर नहीं आ रहे है। इससे वहां मौजूद मतदान दल से मदद मांगनी पड़ रही है और उनसे बटन दबाने को बोलना पड़ रहा है।

कटारिया और गिरिजा ने डाले वोट

सुबह करीब 10 बजे के बाद भाजपा प्रत्याशी गुलाब चंद कटारिया और कांग्रेस प्रत्याशी गिरिजा व्यास ने भी मतदान किया। गिरिजा व्यास ने बताया कि विकास कागजों और आंकड़ों में होने के बजाए जमीनी स्तर पर दिखना चाहिए। लेकिन वह कहीं नहीं दिख रहा है। वहीं कटारिया ने कहा कि पहले सर्वे रिपोर्ट्स अलग थी, लेकिन अब सट्टा बाजार में हमारे सपोर्ट में परिणाम बता रहा है।

Exit mobile version