निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे तक गोगुंदा में 5 प्रतिशत, झाड़ोल में 8 प्रतिशत, खेरवाड़ा में 7 प्रतिशत, उदयपुर ग्रामीण 8 प्रतिशत, उदयपुर शहर 7 प्रतिशत, मावली 7 प्रतिशत, वल्लभनगर 6 प्रतिशत, सलूंबर 5 प्रतिशत वोटिंग हुई।
लोगों में मतदान करने को लेकर उत्साह काफी अच्छा दिखा। सुबह आठ बजे मतदान करने केन्द्र पर पहुंच गए। मतदान दल भी पूरी तरह तैयार दिखे। सुबह 11 बजे तक जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्वक मतदान हुआ।

