Site icon AR Live News

उदयपुर मतदान अपडेट : गोगुंदा ने शहरी मतदाताओं को काफी पीछे छोड़ा

दिव्यांगों में भी दिखा मतदान करने का उत्साह।

उदयपुर,(ARlive news)। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह शुरू हुए मतदान को लेकर मतदाताओं में अच्छा उत्साह दिखाई दिया। दिव्यांग मतदाताओं ने भी व्हीलचेयर या अन्य मदद से मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान किया। दोपहर 1 बजे तक हुए मतदान में गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने उदयपुर शहर को काफी पीछे छोड़ दिया।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 1 बजे तक गोगुंदा सीट पर सर्वाधिक 45 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं दोपहर 1 बजे तक मावली में 42 प्रतिशत, उदयपुर ग्रामीण में 40 प्रतिशत, उदयपुर शहर में 37 प्रतिशत, सलूंबर में 36 प्रतिशत, खेरवाड़ा में 35 प्रतिशत, वल्लभनगर में 32 प्रतिशत और झाड़ोल में 30 प्रतिशत मतदान हुआ।

सेंटपॉल स्कूल में छात्र दिव्यांगों की मदद में आए

सेंटपॉल स्कूल में बने मतदान केन्द्र पर छात्र दिव्यांगों की मदद के लिए वहां मौजूद रहे। कोई बुजुर्ग या दिव्यांग के आने पर छात्रों ने उन्हें मतदान केन्द्र के अंदर पहुंचाने और मतदान के बाद बाहर तक छोड़ने में उनका सहयोग किया। पुलिस ने भी छात्रों का पूरा सहयोग किया।

Exit mobile version