उन्होंने लोगों से कहा कि मैने कोई भी काम आपसे पूछे बिना नहीं किया है। अब फिर से हमारी सरकार बनेगी तब भी कोई भी काम आपको पूछे बिना नही करेंगे।
वसुंधरा ने कहा कि विधायक अमृत लाल मीणा हमेशा सक्रिय रहे। हम माही का पानी जयसमंद में लाएंगे। हम नहरों को मजबूत करने का काम कर रहे है, जिससे कि सभी किसानों को पानी मिल सके। वसुंधरा ने महिलाओं से कहा कि सुबह जल्दी उठ कर मतदान करने जरूर जाएं। वसुंधरा ने कहा हमने सलूम्बर से उदयपुर रोड का काम हो या फिर देवेंद्र एनीकट का काम, हमने काम में कमी नहीं रखी। आप कड़ी से कड़ी मिलाओगे तो हम भी काम मे कोई कमी नहीं रखेंगे।
जो कांग्रेस ने सोचा नहीं, भाजपा ने कर दिखाया
सभा में सलूम्बर प्रत्याशी अमृतलाल मीणा, विस्तारक प्रभारी हरिहर पारीक, नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वरी शर्मा, देहात महामंत्री नरेंद्र मीणा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल कुंवर, सहित पांचों मंडल अध्यक्ष, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे।
