विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयकर टीम ने शनिवार से बांसवाड़ा स्थित न्यू-लुक स्कूल पर छापा मार कार्रवाई शुरू की थी। इनके स्कूल ट्राइबल इलाके में ही हैं। टीम ने प्रबंधन के उदयपुर के सेक्टर 4 स्थित घर पर भी छापा मारा और दस्तावेज खंगाले। टीम को 12 लाख रुपये कीमत के जेवर बरामद हुए है, साथ ही कुल 5 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति का खुलासा हुआ है।
