Site iconSite icon AR Live News

राहुल गांधी और वसुंधरा राजे दोनों कल उदयपुर जिले में करेंगे सभा

उदयपुर,(ARlive news)। विधानसभा चुनाव के चुनाव-प्रचार को लेकर शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राजस्थान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दोनों ही उदयपुर जिले में रहेंगे।

राहुल गांधी उदयपुर शहर के आरसीए स्पोर्ट्स कॉम्पलैस ग्राउंड में बिजनेस कम्यूनिटी और प्रोफेशनल्स (व्यावसायिक समुदाय और नौकरीपेशा) लोगों से मुलाकात कर बैठक करेंगे। राहुल गांधी सुबह 10 बजे से एक घंटा मीटिंग कर 11 बजे के बाद उदयपुर से भीलवाड़ा के लिए रवाना हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार को फलासिया में आमसभा करेंगी। वे दोपहर साढ़े 12 बजे आमसभा को संबोधित करेंगी और सवा दो बजे चुराड़ा, कुशलगढ़, बांसवाड़ा में सभा के लिए रवाना होंगी।

Exit mobile version