Site iconSite icon AR Live News

“उदयपुर लिटिल स्टार 2018” किड्स फैशन शो : पहला ऑडिशन 2 दिसंबर को

उदयपुर,(ARlive news)। शहर में बच्चों के लिए क्रिसमस डे पर 25 दिसंबर को पहली बार “उदयपुर लिटिल स्टार 2018” किड्स फैशन शो होने जा रहा है। इसका पहला ऑडिशन 2 दिसंबर रविवार को होगा। ऑडिशन में चयनित होने वाले बच्चों को न सिर्फ शो में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, बल्कि सभी बच्चों को तीन दिन की ग्रूमिंग वर्कशॉप भी दी जाएगी।

आयोजक एआरएल फैशन एंड ईवेंट्स की रीना जैन ने बताया कि शो 3 से 6 वर्ष और 7 से 10 वर्ष दो आयु श्रेणी में होगा और दोनोें ही श्रेणियों के बच्चों को ऑडिशन के लिए चयनित किया जाएगा। 2 दिसंबर को होने वाले ऑडिशन की सबसे खास बात यह रहेगी कि ऑडिशन में हिस्सा लेने वाले बच्चों को दोहपर 12 से 1 बजे के बीच किड्स योगा का एक सेशन दिया जाएगा और उनके प्रोत्साहन के लिए उन्हें एप्रीसिएशन-पार्टिसिपेशन मैडल भी दिया जाएगा कि उन्होंने यहां तक आने का प्रयास किया।

शो के लिए पहला ऑडिशन 2 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक डायनेमिक योगा स्टूडियो सेंटर, सैकंड फ्लोर, दैनिक भास्कर बिल्डिंग, यूआईटी सर्किल के पास, सहेली मार्ग पर होगा।

वर्कशॉप में होगा पर्सनेलिटी डवलपमेंट

फाइनल शो से पहले तीन दिन की वर्कशॉप में बच्चों की पर्सनेलिटी डवलपमेंट, स्टेज एपीरिएंस, कॉन्फिडेंस और अच्छे प्रजेंटेशन की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह वर्कशॉप शो से पहले 23-25 दिसंबर को होगी। 25 दिसंबर को होने वाले ग्रांड फिनाले में स्टेज पर आने के लिए बच्चों को मैक्स का डिजायनर कलेक्शन और लेकसिटी कैमरा क्लब की ओर से फोटोशूट दिया जाएगा।

फॉर्म यहां से डाउनलोड करें

Exit mobile version