Site iconSite icon AR Live News

कचरे के ढेर में मिली तीन दिन की मासूम

उदयपुर,(ARlive news)। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के लकड़वास गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई। गांव के पास बुधवार सुबह कचरे के डिब्बे में 3 दिन की मासूम बच्ची मिली।

बच्ची के रोने की आवाज ग्रामीणों ने सुनी तो उनका ज्ञान कचरे के ढेर पर गया। जहां बच्ची को देखकर ग्रामीण चौंक गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि बच्ची 3 दिन की है। कचरे के ढेर में फेंकने से बच्ची के चेहरे सहित शरीर पर कई जगह चोट है। बच्ची का उपचार बाल चिकित्सालय के एनआईसीयू वार्ड में चल रहा है, जहां बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

Exit mobile version