Site iconSite icon AR Live News

 विधानसभा चुनाव 2018 : प्रत्याशियों के व्यय लेखों की जांच शुरू

उदयपुर, (ARlive news)। विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों के व्यय लेखों की जांच निर्वाचन आयोग की आेर से नियुक्त व्यय प्रेक्षकों ने आज से शुरू कर दी है। चुनाव अवधि में यह जांच 3 बार की जाएगी। चुनावी व्यय अनुवीक्षक प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन व्यय प्रेक्षकों का द्वारा यह जांच कार्य संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान आम आदमी भी उपस्थित रह सकते हैं एवं किसी भी प्रत्याशी के व्यय लेखा की प्रति निर्धारित शुल्क देकर प्राप्त कर सकते है।

: गोगुन्दा, झाड़ोल, खेरवाड़ा व उदयपुर ग्रामीण विधानसभा के नियुक्त व्यय प्रेक्षक टी. रोमुआन पाइटे ने सोमवार को गोगुन्दा व उदयपुर ग्रामीण के प्रत्याशियों के व्यय लेखों की जांच की और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना के निर्देश दिए। आगामी 30 नवंबर व 4 दिसंबर की शाम 4 बजे भी इन दोनो विधानसभाओं के प्रत्याशियों के व्यय लेखों की जांच की जाएगी।

झाडोल विधानसभा के प्रत्याशियों के व्यय की जांच 27 नवंबर, 1 दिसंबर व 5 दिसंबर को होगी जिसका समय तीनों दिन दोपहर 12 बजे रखा गया है। वहीं खेरवाड़ा विधानसभा के प्रत्याशियों के व्यय लेखा की जांच 28 नवंबर, 2 दिसंबर व 6 दिसंबर को दोपहर 12 बजे की जाएगी।

: उदयपुर शहर, मावली, वल्लभनगर व सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक सूरज कुमार गुप्ता ने भी संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों की व्यय संबंधी जांच प्रक्रिया शुरू की दी है। गुप्ता ने शनिवार को उदयपुर शहर के प्रत्याशियों के व्यय आंकड़ों की जांच की, जबकि आगामी 29 नवंबर व 5 दिसंबर को भी उदयपुर शहर के प्रत्याशियों के व्यय लेखों की जांच की जाएगी। प्रेक्षक गुप्ता ने सोमवार को मावली, वल्लभनगर व सलूम्बर के प्रत्याशियों के व्यय लेखों को जांचकर चुनाव के दौरान पूर्ण पारदर्शिता बरतने एवं निर्वाचन आयोग के निर्देश दिए।

Exit mobile version