Site iconSite icon AR Live News

कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री, 9 पूर्व विधायकों सहित 28 बागियों को पार्टी से निकाला

उदयपुर,(ARlive news)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे 28 कांग्रेस पदाधिकारी और वरिष्ठ नेताओं को 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया है। खास बात है कि इस 28 बागियों की सूची में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री महादेव सिंह खंडेला, 9 पूर्व विधायक, पूर्व जिला प्रमुख सहित उदयपुर की सलूम्बर प्रधान निर्दलीय चुनाव लड़ रही रेशमा मीणा भी शामिल है।रेेेशमा मीणा सलूम्बर से कांग्रेस के पूर्व सांसद रघुवीर मीणा के सामने निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं।

निष्कासन समय 6 साल होने से ये कांग्रेसी अब अगले चुनाव तक भी पार्टी में वापस नहीं लौट पाएंगे।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव (संगठन) महेश शर्मा ने बताया कि ये सभी कांग्रेस पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता रह चुके हैं। गत दिनों प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने जो अलग अलग सीटों से दावेदारी जता रहे थे, नेे निर्दलीय लड़ने की घोषणा की थी। कुछ नाराज वरिष्ठ नेता अब कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ ही चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में इन सभी को 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

निष्कासित सदस्यों की सूची:

Exit mobile version