प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को लेकर प्रसाशन ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया।
मोदी की प्रस्तावित यात्रा के चलते प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने मोदी की 24 नवंबर को प्रस्तावित उदयपुर यात्रा के मद्देनजर कानून व शांति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिला आबकारी अधिकारी गोविन्द देवड़ा को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। जिला मजिस्ट्रेट बिष्णुचरण मल्लिक के आदेशानुसार नियुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट से निरंतर सम्पर्क बनाए रखेंगे।
चुनाव प्रेक्षकों ने लिया चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा
विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त प्रेक्षकों ने गुरुवार को संबंधित विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्रेक्षकों ने वहां के मतदान केन्द्रों का अवलोकन कर संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
प्रेक्षकों ने विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया और रिटर्निंग अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता की पालना के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
