भाजपा ने पांचवी सूची में घोषित प्रत्याशी शंकर लाल खराड़ी की टिकट काटी।
भाजपा ने 11 नवम्बर को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। इसमे खेरवाड़ा से शंकर लाल खराड़ी को प्रत्याशी घोषित किया था। इस सीट से दावेदारी कर रहे विधायक नाना लाल अहारी और समर्थकों ने इसका विरोध शुरू कर दिया और निर्दलीय चुनाव लड़ने की तक चेतावनी दी।
भाजपा ने क्षेत्र में विरोध से बचने के लिए नानालाल की मांग मान ली और नामांकन भरने के अंतिम दिन नाना लाल अहारी को प्रत्याशी घोषित किया है।
इसके बाद से शंकर लाल खराड़ी के समर्थकों में रोष और निराशा है। शंकर लाल खराड़ी तो नामांकन भी भर चुके है, अब उन्हें नामांकन वापस लेना पड़ेगा।
