Site iconSite icon AR Live News

वल्लभनगर में सरपंच पति उदयलाल देंगे विधायक भिंडर को चुनौती : भाजपा की अंतिम सूची तैयार

भाजपा ने अंतिम सूची में भी तीन सीटों को अभी होल्ड रखा।
सोमवार नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन।

उदयपुर(ARlive news)। राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में भी टिकटों की उठापटक चल रही है। रविवार को भाजपा ने प्रत्याशियों की चौथी सूची तैयार की, लेकिन इसमें भी टोडाभीम, केकड़ी और डीडवाना तीन सीटों के प्रत्याशी तय नहीं किए हैं।

भाजपा ने मेवाड़ की हॉट सीट वल्लभनगर विधायक जनता सेना के रणधीर सिंह भींडर को चुनौती देने के लिए वहां के सरपंच पति और पंचायत समिति में नेता प्रतिपक्ष उदयलाल डांगी को मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है। भाजपा ने 30 विधानसभा क्षेत्रों और वहां के प्रत्याशियों की सूची तैयार की है, उम्मीद लगाई जा रही है कि यह सूची भाजपा की आखिरी सूची होगी और इसका खुलासा भाजपा रविवार देररात या सोमवार सुबह करेगी, ताकि कोई नामांकन दाखिल करने में देरी न करे। सोमवार नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है, ऐसे में सोमवार को एडीएम और एसडीएम सभी कार्यालयों में गहमागहमी का माहौल रहेगा।

भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही “एआर लाइव न्यूज” के पास आ गई  है, जिसे हम पाठकों के लिए प्रस्तुत कर रहे हैं। यह सूची संभावित है, भाजपा की ओर से इसे अभी जारी नहीं किया गया है।

Exit mobile version