पत्रकार सहित पांच-छह लोगों के आई चोटें।
जानकारी के अनुसार शनिवार को कांग्रेस प्रत्याषी गिरिजा व्यास के देहली गेट पर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम था। एक फॉरचूनर कार में गिरिजा व्यास चुनाव कार्यालय तक पहुंची। ड्राइवर ने गिरिजा व्यास को कार्यालय गेट के ठीक बाहर उतार दिया और गाड़ी पार्क करने जाने लगा। इसी दौरान एक्सीलेटर छूटने से गाड़ी अचानक बेकाबू हो गई, चंद सैकंड्स में ड्राइवर ने कार पर नियंत्रण तो कर लिया, लेकिन तब तक संजय गौतम, भूपेश दाधीच और प्रमोद गौड़ सहित दो-तीन कांग्रेस कार्यकर्ता बेकाबू हुई कार की चपेट में आ गए और चोटिल हो गए। इस दौरान मौके पर भगदड़ और गहमागहमी का माहौल बन गया। वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए कि कोई ज्यादा घायल न हो गया हो। बड़ा हादसा होने से टला तो सभी ने राहत की सांस ली, गिरिजा व्यास ने सभी ने कुशलक्षेम पूछी।
