Site iconSite icon AR Live News

सुराणा के नामांकन की समर्थन रैली में भींडर और शेखावत मंच से जुटे समर्थक

सुराणा ने भरा नामांकन।

उदयपुर। उदयपुर शहर सीट से जनता सेना के प्रत्याशी दलपत सुराणा ने शुक्रवार को गाजे बाजे के साथ कलेक्ट्री पहुंच कर नामांकन दाखिल किया।

दलपत सुराणा की समर्थन रैली में जनता सेना के रणधीर सिंह भींडर और उनके समर्थक और भैरो सिंह शेखावत मंच के मांगी लाल जोशी और उनके समर्थक व कार्यकर्ता आये। सुराणा की समर्थन रैली और जनसभा में उदयपुर शहर और भींडर दोनों जगहों से समर्थक जुटे।

दलपत सुराणा ने कहा कि शहर को नए विज़न और परिवर्तन की जरूरत है। एक चेहरे से लोग ऊब चुके हैं। इस शहर में विकास के नाम से जितना पैसा आया, उतना लगा नहीं। शहर के विकास में बहुत कुछ किया जा सकता है।

Exit mobile version