Site iconSite icon AR Live News

को-ऑपरेटिव बैंक में 50 करोड़ का घोटाले का आरोपी बोरदिया गिरफ्तार

उदयपुर एसओजी ने पकड़ा घोटले का मास्टर माइंड

उदयपुर। भीलवाड़ा की महिला अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक में हुए 50 करोड़ के घोटले के मामले में बुधवार को उदयपुर एसओजी टीम ने भीलवाड़ा से इसके मुख्य आरोपी रविन्द्र बोरदिया को गिरफ्तार कर लिया। रविन्द्र बोरदिया बैंक की चेयरमैन रहीं कीर्ती बोरदिया के पति हैं और घोटाले का मास्टर माइंड भी इन्हीं को माना जा रहा है।

एसओजी एडिएसपी सिद्धांत शर्मा ने बताया कि रविन्द्र बोरदिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पत्नी कीर्ती और भांजी नीतू की गिरफ्तारी भी होगी। बैंक में हुए कुल 50 करोड़ के घोटाले से संबंधित अलग-अलग कई मामले दर्ज हुए हैं। बुधवार को रविन्द्र बोरदिया की इसमें पहली बार गिरफ्तारी हुई है। संबंधित अन्य मामलों में भी आगे प्रोडक्शन वारंट लेकर गिरफ्तारी और पूछताछ होगी।

ग्रामीण के नाम से लोन लेकर हड़प जाते थे आरोपी

एडिएसपी सिद्धांत शर्मा ने बताया कि बैंक में रविन्द्र बोरदिया की पत्नी कीर्ती चेयरमैन और भांजी नीते पीपाड़ एमडी थी। आरोपी वर्ष 2016 से पहले ग्रामीणों के खाते खुलवाने के नाम पर उनसे पहचान पत्र सहित अन्य दस्तावेज ले लेते थे। ग्रामीण का खाता तो खोल देते थे, लेकिन खाता धारक की जानकारी के बगैर ही उसके दस्तावेजों के आधार पर 70 से 80 लाख रूपए लोन ले लेते थे और यह राशि खुद हड़प जाते थे। लोन की किश्तों को लेकर जब खाता धारकों के पास नोटिस पहुंचे तो एक-एक कर घोटाले की पर्तें खुलती चली गईं और आरोपियों के मिलीभगत कर 50 करोड़ से अधिक का बैंक घोटाला करने का खुलासा हुआ। गौरतलब है कि जब यह घोटाला सामने आया था तो बैंक डूब गया और इससे बैंक के 60 हजार खाता धारकों का पैसा भी डूब गया था।

Exit mobile version