Site iconSite icon AR Live News

चुनाव से पहले इतनी हालत खराब कर दूंगा कि कटारिया को हार्टअटैक आ जाएगा : रतलिया

भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर नाराज रतलिया ने कटारिया को दी चुनौती।

उदयपुर। भाजपा से उदयपुर शहर सीट के लिए टिकट नहीं मिलने से नाराज नमो विचार मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण रतलिया ने मंगलवार को की एक प्रेसवार्ता में गृहमंत्री और शहर सीट के प्रत्याशी गुलाब चंद कटारिया को चुनौती दी। रतलिया ने कहा कि कटारिया की चुनाव से पहले इतनी हालत खराब कर दूंगा कि उन्हें हार्ट अटैक आ जाएगा। रतलिया ने कहा वे निर्दलीय चुनाव लड़कर कटारिया को मैदान में चुनौती देंगे और संभवत 16 नवंबर को नामांकन पर्चा भरेंगे।

गौरतलब है कि कटारिया ने एक दिन पहले ही कांग्रेस की जड़ों में तेजाब डालने की बात कही थी, लेकिन यहां भाजपा के फोलोअर नमो विचार मंच के प्रवीण रतलिया ने उन्हीं को खुली चुनौती और चेतावनी दे डाली है। इधर जनता सेना से उदयपुर शहर सीट के प्रत्याशी दलपत सुराणा ने भी प्रचार शुरू कर दिया है।

राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि प्रवीण रतलिया और दलपत सुराणा दोनों के ही चुनाव मैदान में उतरने से सीधा नुकसान भाजपा और गुलाब चंद कटारिया को होगा। क्यों कि प्रवीण रतलिया भाजपा फोलोअर हैं और वे भाजपा से टिकट भी मांग रहे थे और दलपत सुराणा भी भाजपा से संबद्ध भैरो सिंह शेखावत मंच से हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है इसका सीधा फायदा कांग्रेस पार्टी को होगा।

कटारिया ने मुझे टिकट नहीं मिलने दिया, मैं उन्हें छोडुुंगा नहीं

प्रवीण रतलिया ने कहा कि मुझे चार दिन पहले तक भाजपा पार्टी के अंदरूनी सूत्रों से कंफर्मेशन थी आपको टिकट मिल सकती है, लेकिन कटारिया ने कहा था कि इस लड़के को टिकट नहीं लेने दूंगा, क्यों कि ये भाजपा का नहीं है। मुझे कटारिया ने टिकट नहीं मिलने दिया, तो मैं उन्हें छोडुंगा नहीं। मुझे परेशान करने के लिए मेरी मां का तबादला करवा दिया गया, पत्नी की तनख्वाह रोक दी गई, अब वे इससे ज्यादा और क्या करेंगे, वे कुछ भी कर लें, मैं पीछे नहीं हटुंगा। चुनाव से पहले कटारिया की इतनी हालत खराब कर दुंगा कि उन्हें हार्ट अटैक आएगा।

रतलिया ने कहा कटारिया मुझे न तो जैन लगते हैं, न हिंदू और न मुसलमान। इनका कोई धर्म, जाति, इमान नहीं है। कटारिया ने आज तक जैन समाज के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने सिर्फ और सिर्फ अपनी पत्नी और बेटियों का भला किया है। पत्नी के नाम खूब प्रोपर्टी खरीदी हैं।

Exit mobile version