कुलदीप ने निर्दलिय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। वे पिछले 5 वर्षों में बतौर भाजपा युवा चेहरे काफी सक्रिय रहे और भाजपा से चुनाव लड़ने का मन बना चुके थे। लेकिन टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर पार्टी ही छोड़ दी है।
चुनाव लड़ने को लेकर सोमवार को मावली-डबोक रोड स्थित धूणी माता मंदिर में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद हैं। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने पैराशूट स्वीकार नहीं के नारे लगाकर धर्मनारायण जोशी को विरोध किया।
गौरतलब है कि धर्मनारायण जोशी उदयपुर शहर में रहते हैं। जोशी 2008 के विधानसभा चुनाव में भी मावली से चुनाव लड़ चुके हैं. हालांकि उन्हें उस वक्त हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन हार का अंतर ज्यादा नहीं रहा था।
