लाइजन आॅफिसर नियुक्त
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) बिष्णुचरण मल्लिक ने एक आदेश जारी कर जिले के विभिन्न अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के उच्चाधिकारियों के आगमन से प्रस्थान तक साथ रहकर समन्वय कार्य के लिए समन्वय अधिकारी नियुक्त किया है। आदेशानुसार जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमर चैधरी, नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग, पश्चिम क्षेत्र सांस्कृति केन्द्र के अतिरिक्त निदेशक सुधांशु सिंह, अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक विपुल जानी,प्रवर्तन अधिकारी (रसद) प्रद्युमन सिंह, एमएलएसयू के वित्तीय सलाहकार गिरीश कच्छारा, जनसम्पर्क उपनिदेशक गौरीकान्त शर्मा, उप महानिरीक्षक (पंजीयन) श्रीमती कविता पाठक एवं नेहरू युवा केन्द्र के युवा समन्वयक पवन कुमार अमरावत को लाइजन आॅफिसर नियुक्त किया गया है।
